ऑपरेशन जागृति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

महरौनी, ललितपुर।
प्रदेश सरकार के ‘ऑपरेशन जागृति’ एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को कोतवाली परिसर में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, कानूनी अधिकारों तथा आत्मनिर्भरता के प्रति छात्राओं को जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम दुष्यंत बड़ौनिया एवं नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी साक्षी साहू ने छात्राओं को निर्भीक होकर शिक्षा ग्रहण करने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस व प्रशासन से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह ने बताया कि ऑपरेशन जागृति का उद्देश्य अपराध पीड़ितों को सहायता व काउंसलिंग उपलब्ध कराना, महिलाओं के नाम के दुरुपयोग, झूठे मुकदमों एवं संपत्ति विवादों जैसी प्रवृत्तियों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा संवाद के माध्यम से विवादों का समाधान करना है। उन्होंने अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार की अपील भी की।
इंस्पेक्टर निर्भय सिंह ने सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों पर बढ़ते साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल तथा अन्य डिजिटल धोखाधड़ी से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी।
कार्यक्रम में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सहजनी शिक्षा केंद्र की कुसुम एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने महिला अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. सुषमा मौर्य के नेतृत्व में छात्राओं के दल में आयुषी, निशा, प्रतीक्षा, चंद्रकला, चांदनी, मिथलेश, नंदनी, करिश्मा, आयुषी, ज्योति, राधा, रोशनी, सुमन, कीर्ति और प्रीति सहित अनेक छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग की महिला कांस्टेबल ममता चतुर्वेदी, दीपिका शर्मा, सपना, आकृति, काजल एवं कांस्टेबिल सतीश मिश्रा सहित सहजनी शिक्षा केंद्र की पदाधिकारी, समस्त ग्राम प्रधान, नगर के जनप्रतिनिधि एवं संभ्रांत नागरिक भी मौजूद रहे। अंत में छात्राओं ने महिला सुरक्षा, कानूनी जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य