गुरु पूर्णिमा पर छात्राओं ने गुरुओं का किया सम्मान, नैतिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महरौनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

महरौनी (ललितपुर)।
पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महरौनी में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, आस्था एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने अपने गुरुओं का सम्मान करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा नैतिक मूल्यों से युक्त समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने कहा कि गुरु का ज्ञान ही जीवन का वास्तविक प्रकाश है। गुरु के मार्गदर्शन और आदर्शों का अनुसरण करके ही व्यक्ति संस्कारवान बनता है तथा एक श्रेष्ठ समाज और विकसित राष्ट्र की स्थापना संभव होती है। छात्राओं ने धरती पर स्वर्ग और मनुष्य में देवत्व के भाव को स्थापित करने के लिए नैतिक जीवन एवं सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प भी दोहराया।
इस अवसर पर छात्राओं ने अपने गुरुओं का वंदन कर उन्हें गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं अर्पित कीं।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शीलम गुप्ता ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और अनुशासन को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में प्रवक्ता सुषमा मौर्य सहित भारती, रीना, मीनाक्षी, सौरभ, देशपत, संजय शुक्ला, मनीष, सोनम, खुशबू, रानू, दीपा, आकाश, लिपिक धर्मेंद्र तिवारी एवं विद्यालय की समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य