गायत्री परिवार ने यज्ञ एवं दीपयज्ञ के साथ श्रद्धापूर्वक मनाई गुरु पूर्णिमा

महरौनी,ललितपुर।
अखिल विश्व गायत्री परिवार की शाखा मूरत सिंह मेमोरियल विद्यालय, खिरिया लटकनजू, ब्लॉक कॉलोनी, महरौनी में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल ध्यान, जप एवं गायत्री महायज्ञ से हुआ, जिसमें विश्व शांति, मानव कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना करते हुए गायत्री मंत्र के साथ आहुतियाँ अर्पित की गईं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व महर्षि वेदव्यास की पावन स्मृति को समर्पित है। गुरु ही शिष्य के जीवन से अज्ञान का अंधकार दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। गुरु-शिष्य का संबंध अत्यंत पवित्र एवं दिव्य माना गया है तथा भारतीय संस्कृति में गुरु को परमात्मा के समकक्ष स्थान दिया गया है।
सायंकाल दीपयज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्र एवं विश्व कल्याण की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन कृष्णा सिंह, प्रभा सिंह, रामरती, सरोज, रामकुमारी, अंगूरी, कुसुम, शीला, सोना, सिया, मीना, लज्जा, महिपाल सिंह (एडवोकेट), कैलाश नारायण सिसोदिया, देवेंद्र श्रीवास्तव, राजबहादुर खरे, जे.के. सोनी (एडवोकेट), रीतेश, गणेश साहू, संजय नामदेव, मनीष सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के परिजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राजबहादुर खरे एवं कैलाश नारायण सिसोदिया ने संयुक्त रूप से किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य