महरौनी,ललितपुर।
क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों ने NEET-2026 एवं IIT-JEE 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महरौनी का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर निरंजन क्लासेज के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
समारोह में आर्यन जैन (पिता– श्री अमित जैन, महरौनी) को ऑल इंडिया रैंक 8513, बृजकिशोर कुशवाहा (पिता– श्री खुमान कुशवाहा, निवासी रखवारा) को ऑल इंडिया रैंक 23105, योगिता (पिता– श्री बुद्धप्रकाश, निवासी कुवाघोषी, महरौनी) को ऑल इंडिया रैंक 59295 एवं कैटेगरी रैंक 1914, तथा अभय गौतम (पिता– श्री अनंत राम गौतम, निवासी छायन) को ऑल इंडिया रैंक 86175 एवं कैटेगरी रैंक 3402 प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
वहीं IIT-JEE 2026 में अनस्ता तिवारी (पिता– श्री ब्रजेश तिवारी, निवासी कुवाघोषी) ने 97.56 पर्सेंटाइल एवं ऑल इंडिया रैंक 13269, जबकि यश झा (पिता– श्री ओमप्रकाश झा, सोजना रोड, महरौनी) ने 97.52 पर्सेंटाइल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर निरंजन क्लासेज के प्रबंधक संजीव निरंजन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सभी सफल विद्यार्थियों को स्मृति-चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अभिभावकों एवं उपस्थित नागरिकों ने मेधावियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह ने क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।










