प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में वर्षायोग स्थापना एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धापूर्वक संपन्न

ललितपुर। मनोकामना-पूर्ण अतिशयकारी भगवान अरनाथ के एकमात्र प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में बुधवार को संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री सरल सागर महाराज के प्रभावक शिष्य मुनि श्री मंगलानंदसागर महाराज एवं मुनि श्री मंगलसागर महाराज के वर्षायोग (चातुर्मास) स्थापना का मांगलिक समारोह सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।
प्रचारमंत्री डॉ. सुनील जैन ‘संचय’ ने बताया कि इस अवसर पर हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात तथा दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से पधारे श्रद्धालुओं ने अपने गुरुदेव के प्रति अटूट श्रद्धा व्यक्त करते हुए जिनवाणी समर्पित कर धर्मलाभ प्राप्त किया। चरण प्रक्षालन का सौभाग्य राहुल जैन फरीदाबाद एवं उनके परिवार (फरीदाबाद) को प्राप्त हुआ।
जिनवाणी भेंट करने का सौभाग्य ब्रह्मचारी जयकुमार निशांत, शिखरचंद जैन एवं श्रीमती पुष्पा जी पुष्प परिवार तथा गिरीश कुमार जैन एवं श्रीमती पूनम देवी (अहमदाबाद) को प्राप्त हुआ।
अपने मंगल प्रवचनों में मुनि श्री मंगलानंद सागर महाराज ने कहा कि चातुर्मास केवल साधु-संतों की साधना का काल नहीं, बल्कि श्रावकों के लिए भी आत्मसंयम, स्वाध्याय और धर्माराधना का विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में अनावश्यक समारंभों एवं हिंसात्मक प्रवृत्तियों से बचते हुए प्रत्येक कार्य विवेकपूर्वक करना चाहिए, जिससे सूक्ष्म जीवों की अनावश्यक विराधना न हो।
उन्होंने कहा कि आज भौतिक चकाचौंध के प्रभाव से केवल श्रावक जीवन ही नहीं, बल्कि साधुचर्या में भी कहीं-कहीं शिथिलाचार का प्रवेश दिखाई देता है। अनेक धार्मिक आयोजन अर्थप्रधान बनते जा रहे हैं, जबकि उनका मूल उद्देश्य अध्यात्म, आत्मचिंतन, स्वाध्याय और सम्यक् आचरण होना चाहिए। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से जैन धर्म के सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात कर मोक्षमार्ग पर अग्रसर होने का आह्वान किया।
चातुर्मास के प्रथम कलश का सौभाग्य गिरीश कुमार जैन एवं श्रीमती पूनम देवी (अहमदाबाद), द्वितीय कलश निर्मल कुमार एवं सनी जैन (रेवाड़ी), तृतीय कलश संतोष कुमार एवं संजीव कुमार जैन (बीना), चतुर्थ कलश राजशेखर, कुसुम जैन एवं मनोज जैन (सोजना), पंचम कलश प्रमोद चौधरी परिवार (कोलारस) तथा षष्ठ कलश अभिषेक कुमार (ग्वालियर) को प्राप्त हुआ।
सैकड़ों श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस धार्मिक समारोह को सफल बनाने में श्री पुष्पेंद्र कुमार संगीतकार, चक्रेश सोजना एंड पार्टी, नवागढ़ गुरुकुलम्, क्षेत्र समिति एवं चातुर्मास समिति का विशेष सहयोग रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य