ललितपुर। श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर मंगलवार को एक बैठक का आयोजन महामण्डलेश्वर चण्डीपीठाधीश्वराचार्य स्वामी चन्द्रेश्वरगिरी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुई। जिसमे पवित्र श्रावण मास में सवां 5 करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण, कथा, प्रवचन व श्री रूद्रमहायज्ञ की रूप रेखा तय की गयी। यह कार्यक्रम 30 जुलाई से प्रारंभ होकर सम्पूर्ण सावन मास तक चलेंगे। इस दौरान चण्डीपीठाधीवश्राचार्य ने कहा कि धाम पर 100 करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रथम बार वर्ष 2011 में पार्थिव शिवलिंग निर्माण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़े हषोल्लास के साथ कार्यक्रम में भाग लिया था। उसके बाद निरंतर लगभग 15 वर्षो से यह कार्यक्रम अनवरत चल रहा है। विगत एक दशक में 36 करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण हो चुका है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जायेगा। सवां पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन के प्रधान यजमान राजकुमारी हरिशंकर साहू है। वहीं कथा के यजमान डा0 अनूप श्रीवास्तव व डा0 रानी श्रीवास्तव तथा राजेश्वरी सिसोदिया को बनाया गया है। इस दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं भी अंतिम रूप दिया गया।
बाक्स
आज मनाया जायेगा गुरू पूर्णिमा
श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर गुरू पूर्णिमा महोत्सव आज बुधवार को बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। गुरू पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ प्रातः कालीन बेला में पूज्य गुरू मूर्तियों के पूजन अभिषेक के साथ होगा। इसके बाद कई राज्यों से आये शिष्यगण परम पूज्य महामण्डलेश्वर चण्डीपीठाधीश्वराचार्य स्वामी चन्द्रेश्वरगिरी महाराज के सानिध्य में गुरू पूजन करेंगे।









