समग्र शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा) के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र महरौनी में हुआ मेडिकल असिसमेंट कैम्प का आयोजन

समग्र शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा) के अन्तर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र महरौनी में हुआ मेडिकल असिसमेंट कैम्प का आयोजन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार के निर्देशन में और खण्ड शिक्षा अधिकारी महरौनी नीतू वर्मा की अध्यक्षता में ब्लॉक संसाधन केंद्र महरौनी में मेडिकल असिसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। महरौनी के परिषदीय विद्यालयों में नामांकित दिव्यांग बच्चों हेतु मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं से संबंधित बच्चों ने प्रतिभाग किया। मेडिकल बोर्ड टीम द्वारा 40 दिव्यांग बच्चों की जांच की गई और जांचोपरांत 29 बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र , यूडीआईडी कार्ड जारी किए गए कुछ बच्चों को जांच हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया।

उक्त शिविर में विशेष शिक्षक ज्ञानेश तिवारी, प्रतीक दीक्षित, हरिओम सहित समस्त बीआरसी स्टाफ का सहयोग रहा।
कैम्प का समापन जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) सुजीत कुमार मौर्य द्वारा सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त कर किया गया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य