चतुर्मास की तैयारियों में जुटा जैन समाज, युवाओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

महरौनी,ललितपुर।
नगर में विराजमान दिगम्बर जैन मुनिश्री 108 विकौशल सागर जी महाराज के सानिध्य में आगामी चतुर्मास की तैयारियों को लेकर आचार्य श्री विद्यासागर सभागार में जैन समाज की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में चतुर्मास के धार्मिक आयोजनों, व्यवस्थाओं एवं जनसहभागिता पर चर्चा करते हुए विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों एवं युवाओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में दिगम्बर जैन पंचायत समिति, श्री यशोदय तीर्थ कमेटी, श्री चंद्रप्रभु मंदिर कमेटी, श्री शांतिनाथ मंदिर कमेटी तथा श्री यशोदय सुधा व्यायामशाला के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने चतुर्मास को अनुशासित, भव्य एवं धर्ममय बनाने का संकल्प लिया।
मुनिश्री विकौशल सागर जी महाराज ने कहा कि चतुर्मास आत्मशुद्धि, स्वाध्याय, साधना और संस्कारों को जीवन में उतारने का श्रेष्ठ अवसर है। उन्होंने युवाओं से धर्म, सेवा और संगठन की भावना के साथ समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में जानकारी दी गई कि श्री अजितनाथ धाम में प्रतिदिन भगवान जिनेन्द्र का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, शास्त्र अध्ययन, स्वाध्याय तथा बच्चों के लिए धार्मिक शिक्षा वर्ग नियमित संचालित हो रहे हैं। प्रत्येक रविवार को मुनिश्री के प्रवचनों पर आधारित विशेष प्रश्नमंच भी आयोजित किया जाता है, जिसमें सही उत्तर देने वाले श्रद्धालुओं को सम्मानित किया जाता है।
इस अवसर पर दिगम्बर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष पवन मोदी, वीरेंद्र डोगरिया, यशोदय तीर्थ कमेटी के अध्यक्ष राजा चौधरी, मुकेश सर्राफ, पंकज सिंघई, राजू नूना, अनिल सिलौनिया, अंकित चौधरी, नरेंद्र मलैया, सामंत भायजी, काले लौडुआ, डॉ. विक्रम बहादुर, संतोष सिलौनिया, अंकुश कठरया, राजेश खिमलासा, सुनील सर्राफ, आशू पारौल, अभिषेक मोदी, विजय खजुरिया, प्रियंक बाजा, मयंक, शानू कठरया, आशीष बड़कुल, महेंद्र जैन, नितिन सतभैया, सनिल, संयम बजाज, प्राशु मोदी, राजेश बाजना सहित जैन समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य