सुमेरा तालाब की गन्दगी साफ न होने कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा -: बुन्देलखण्ड विकास सेना

आगामी जल बिहार त्योहार के पहले सुम्मेरा तालाब की चोई को साफ करके और घाटों का सौन्दर्यकरण कराया जाये -: टीटू कपूर
ललितपुर। आज स्थानीय कम्पनी बाग में बुन्देलखण्ड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई । बैठक में जल बिहार त्योहार के पहले ललितपुर नगर के मध्य स्थित ऐतिहासिक सुम्मेरा तालाब की सफाई , गोविन्द सागर बांध से साफ पानी तालाब में डाले जाने तथा घाटों के सौन्दर्यकरण की मांग की गई ।
बु.वि. सेना के प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा ने कहा कि सुम्मेरा तालाब शहर के मध्य स्थित है और इस तालाब पर पारम्परिक ऐतिहासिक जल बिहार त्योहार पर भगवान श्रीजी का पवित्र जलाभिषेक किया जाता रहा है और इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ सुम्मेरा तालाब पर लगती है। उन्होंने कहा कि सुम्मेरा तालाब का बहुत ही ऐतिहासिक महत्व रहा है।इसके बारे में किंवदंती है कि इसके पानी में स्नान करने से लोगों के चर्मरोग दूर हो जाते थे परन्तु आज विडम्बना यह है कि इसका पानी यदि शरीर पर लग जाये तो उसे चर्मरोग हुए बगैर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यहाँ से गुजरने पर तीक्ष्ण बदबू सहसा दिल को झकझोर देती है । इसके अलावा हर साल सुम्मेरा तालाब में चोई जम जाती है जिसके कारण बदबू और संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है ।
बु. वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि आगामी जल बिहार त्योहार के पहले जिला प्रशासन एक ऐसा एक्शन प्लान तैयार कराये कि जिसमें सुम्मेरा तालाब की सम्पूर्ण चोई को साफ किया जाये तथा इसको सीधा पाइपलाइन के द्वारा गोविन्द सागर बांध से जोड़ कर समय समय पर गन्दा पानी हटाकर साफ पानी छोड़ा जाये । सुम्मेरा तालाब के आसपास का सौन्दर्यकरण करते हुए छायादार पेड़ लगाकर घाटों को आकर्षक बनाया जाये तथा उचित प्रकाश व्यवस्था की जाय ।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि आगामी जल बिहार और अन्य त्योहारों के पहले सुम्मेरा तालाब की दुर्दशा पर जिला प्रशासन शीघ्र अतिशीघ्र संज्ञान लेकर निवारण करे अन्यथा की स्थिति में बु. वि. सेना उग्र आन्दोलन छेड़ने को बाध्य हो जायेगी ।
बैठक में बुन्देलखण्ड विकास सेना के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार कुशवाहा, कदीर खां, मुन्ना त्यागी, खुशाल बरार,संजू राजा,भैयन कुशवाहा, कमल विश्वकर्मा,प्रेम शंकर गुप्ता, जगदीश झा,पुष्पेन्द्र राठौर, सुरेश झा, अखिलेश राजपूत, प्रदीप साहू, काशीराम विश्वकर्मा, प्रकाश पेन्टर, हरगोविन्द, प्रकाश साहू, अमित सोनी,शंकर साहू,ब्रजेन्द कुशवाहा,छोटे कुशवाहा, प्रीतमसिंह, पुष्पेन्द्र राठौर, कामता प्रसाद भट्ट, फूलसिंह पाल आदि उपस्थित रहे।

जय जय बुन्देलखण्ड
हरीश कपूर ‘ टीटू’
केन्द्रीय प्रमुख
बुन्देलखण्ड विकास सेना
ललितपुर

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य