महरौनी, ललितपुर।
भारतीय सोशलिस्ट मंच, ललितपुर के पदाधिकारियों ने नीट पेपर लीक प्रकरण एवं प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी महरौनी रजनीश बाजपेई को सौंपा। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।
संगठन ने कहा कि पेपर लीक से देशभर के लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। साथ ही नई दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न किए जाने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग भी उठाई गई।
इस अवसर पर समाजसेवी नथूराम पाल, महामंत्री थावन लाल, नगर सचिव पिन्टू लाल, वरिष्ठ पदाधिकारी मातादीन, नगर अध्यक्ष हरी सिंह, प्रचार मंत्री गोविंददास, तहसील अध्यक्ष राकेश पाल, नगर उपाध्यक्ष दीप सेन सहित भारतीय सोशलिस्ट मंच के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









