कावड़ यात्रा के दृष्टिगत आज दिनांक 25/07/2026 को आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ललितपुर स्थित N H 44 मार्ग पर पड़ने वाले ढाबों की जांच खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा की गई। जांच के दौरान राय ढाबा मसौरा से मिर्च पाउडर का नमूना संग्रहित किया गया। इसके अतिरिक्त तुवन मंदिर के पास स्थित दुकानों की जाँच की गई।सभी ढाबों एवं रेस्टोरेंट को निर्देशित किया गया कि साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। रेट लिस्ट दुकान में चस्पा करे। कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच करा लें कि उन्हें कोई संक्रामक बीमारी न हो। कावड़ यात्रा के समय मांस मछली की दुकानें बंद रखे। टीम में सहायक आयुक्त खाद्य -II विनोद कुमार शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस एस निरंजन, नागेंद्र पटेल सम्मिलित रहे।









