*पिता की अनोखी मिसाल: बेटी के जन्मदिन पर फिजूलखर्ची छोड़ परिवार ने किया वृक्षारोपण*

बड़ागांव धसान – आज के आधुनिक दौर में जहां लोग जन्मदिन की पार्टियों पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं, वहीं लार गांव के मुकेश जैन ने अपनी बेटी उपलब्धि एवं बेटा उत्सव जैन के 11वें जन्मदिन पर एक सराहनीय और अनूठी मिसाल पेश की है। परिवार ने इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ के प्रांगढ़ में फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया।इस अवसर पर बेटी उपलब्धि एवं उत्सव जैन ने अपने हाथों से पौधा लगाया। पिता मुकेश जैन ने समाज को संदेश देते हुए कहा, आज के समय में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए हर परिवार को ऐसे शुभ अवसरों पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में अरहम सिंघई,चित्रलेखा जैन शिक्षिका मौजूद रहे और उन्होंने बच्ची को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्कूल स्टाफ ने इस रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए कहा कि केक काटने की खुशियां कुछ पलों की होती हैं,लेकिन पर्यावरण के लिए किया गया यह कार्य आने वाली पीढ़ियों को जीवन देगा। शिक्षिका श्रीमती चित्रलेखा जैन ने समाज से अपनी संतानों के जन्मदिन पर ‘एक पेड़’ लगाने की अपील की।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य