आबकारी टीम ने की अवैध शराब के विरूद्ध वाहनों ढाबों ओर दुकानों में चैकिंग

जनपद ललितपुर की आबकारी विभाग की टीम द्वारा जिलाधिकारी महोदय ललितपुर एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार के निर्देशन में अवैध शराब के परिवहन के रोकथाम हेतु सदर क्षेत्र स्थित मसौरा बैरियर पर रोड चेकिंग की गई जिसमें वाहनों के परिवहन पास की जाँच की गई किसी वाहन में किसी प्रकार की अवैध/ संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। मसौरा स्थित ढाबों की चेकिंग की गई एवं इसके साथ ही मसौरा स्थित शराब की दुकानों की चैकिंग की गई । चेकिंग के दौरान, विक्रेताओं को पोश मशीन से स्कैन कर शराब के बिक्री करने के सख्त निर्देश दिए गए साथ ही अवैध शराब, अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद की देशी शराब (कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए। चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतू लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया और मदिरा दूकानो से ही क्यू.आर.कोड यूक्त शराब खरीदने हेतु कहा गया। उपर्युक्त संयुक्त टीम में आबकारी निरीक्षक सदर,ललितपुर (अन्विता तिवारी) विपिन कुमार यादव आबकारी निरीक्षक( मेहरोनी) मय आबकारी हमराह उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य