पात्र लाभार्थियों को आवास दिलाया जाए – पुष्पेन्द्र सिंह

जखौरा। आज समाजवादी पार्टी जखौरा के ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने विकासखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान सपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में पात्र लाभार्थियों के नाम मनमाने तरीके से सूची से काटे जा रहे हैं।

उन्होंने मांग की कि अभी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में किसी भी पात्र लाभार्थी का नाम न काटा जाए और प्रत्येक पात्र लाभार्थी को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ अवश्य दिलाया जाए।

साथ ही उन्होंने कहा कि ग्राम सभा की खुली बैठक कराकर पारदर्शी तरीके से सूची तैयार की जाए, ताकि कोई भी गरीब इस योजना से वंचित न रहे।

ज्ञापन देने वालों में राघवेंद्र लोधी गोरा, रहीश भडरा, गब्बर सकरवार छोटू बसवा, कमलेश कुशवाह मिनोरा ब्रजपाल बुधेडी कृष्णा राजपूत गुरसोरा विजय यादव महेंद्र लोधी जखौरा आदि मौजूद रहे।
दिनांक: 23/07/2026

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य