चातुर्मास 2026 हेतु कस्बा मड़ावरा में मुनिसंघ की हुयी भव्य आगवानी

आचार्य समय सागर जी के मंगल आशीर्वाद से मुनि निर्मद सागर,मुनि नीरज सागर जी का वर्णी नगर मड़ावरा को प्राप्त हुआ है वर्षायोग चातुर्मास
मड़ावरा(ललितपुर)-वर्षायोग 2026 के पावन चातुर्मास हेतु आचार्य श्री समय सागर जी के आशीर्वाद से छत्तीसगण प्रान्त के राजनांदगांव से करीब 600 किलोमीटर का पदविहार कर गुरुवार को मड़ावरा पहुंचे मुनि निर्मद सागर,मुनि नीरज सागर जी का कस्बा मड़ावरा की जैन समाज द्वारा गाजेबाजे के साथ भव्य स्वागत आगवानी की गयी।
      इस दौरान कस्बे के गिरार राजमार्ग पर स्तिथ जैन समाज मड़ावरा की संस्था दयोदय गौशाला पहुंचे सैकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने बड़े ही भक्तिभाव पूर्वक मुनि संघ की आगवानी की गयी धार्मिक जयकारों से वातावरण धर्ममय हो गया तत्पश्चात मुनि संघ द्वारा गौशाला परिसर पहुंचकर गौशाला का अवलोकन किया गया तत्पश्चात गौशाला से मुनिसंघ के विहार उपरांत कस्बे की सीमा पर सकल दिगम्बर जैन मड़ावरा द्वारा भव्यता पूर्वक मुनि संघ की आगवानी की गयी इस दौरान कस्बे की सीमा से गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा जुलूस मुख्यमार्ग से होकर महावीर विद्याविहार तक पहुंची इस दौरान नवयुवतियों का दिव्यघोष आकर्षण का केंद्र रहा सभी श्रद्धालु अपनी अपनी संस्था की भेषभूषा में इस शोभायात्रा में शामिल हुए महावीर विद्याविहार में स्तिथ सभागार में मुनिसंघ के विराजमान उपरांत उनका 600 किलोमीटर से लगातार पदविहार करवाने वाले श्रद्धालुओं का समिति द्वारा सम्मान किया गया इस दौरान सकल दिगम्बर जैन समाज मड़ावरा सहित क्षेत्रीय समाजजन उपस्तिथ रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य