ललितपुर फिजियोथैरेपी क्लब ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष एवं साक्ष्य-आधारित जांच की मांग

ललितपुर, 22 जुलाई 2026।
ललितपुर फिजियोथैरेपी क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आज नवागंतुक पुलिस अधीक्षक महोदय ललितपुर से शिष्टाचार भेंट कर डॉ. तेजस्व श्रीवास्तव से संबंधित प्रकरण में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं साक्ष्य-आधारित जांच सुनिश्चित किए जाने हेतु ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक महोदय से अनुरोध किया कि प्रकरण की जांच पूर्णतः उपलब्ध साक्ष्यों, तथ्यों एवं विधि के अनुसार निष्पक्ष रूप से कराई जाए, ताकि सत्य सामने आए और न्याय सुनिश्चित हो सके। साथ ही यह भी कहा गया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न हो तथा यदि किसी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य हों तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी तथा निष्पक्ष एवं विधिसम्मत जांच का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश खैरा,व ललितपुर फिजियोथैरेपी क्लब के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत तोमर, सचिव डॉ. सौरभ देवलिया, कोषाध्यक्ष डॉ. पंकज जैन, उप सचिव डॉ. अनुभव वर्मा, ओडिटर डॉ बृजेश जोशी, डॉ. विशाल गौर एवं डॉ सुरेन्द्र राजपूत ( आयुर्वेद ),सहित ललितपुर फिजियोथैरेपी क्लब के इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ललितपुर फिजियोथैरेपी क्लब सदैव कानून के शासन, निष्पक्ष जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के सम्मान में विश्वास रखता है तथा समाज और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता रहेगा।
— जारीकर्ता
ललितपुर फिजियोथैरेपी क्लब
ललितपुर

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य