ललितपुर। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन का आकस्मिक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई, संसाधनों की उपलब्धता और पुलिसकर्मियों को मिलने वाली सुविधाओं की गहन समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने जीडी कार्यालय, साइबर थाना, आरक्षी बैरक, पुलिस कैंटीन, डायल-112 कंट्रोल रूम, आवासीय परिसर, मैस और एमटी शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के उचित रखरखाव, स्वच्छता और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करते हुए पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।









