*बेटी राजदीप कौर बनीं सब-इंस्पेक्टर, सम्मान समारोह में उमड़ा पूरा इलाका*

चन्देरी – शिवपुरी की होनहार बेटी राजदीप कौर ढिल्लन ने एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा तीसरी रेंक में सफलता हासिल कर सब-इंस्पेक्टर (उपनिरीक्षक) का पद हासिल किया है। बेटी की इस अभूतपूर्व सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर नेनिहाल में प्रथम आगमन पर एक भव्य सम्मान समारोह का,पंचमुखी गणेश जी आश्रम कुरवासा धाम पर आयोजित किया गया।प्रातः संगीतमय सुंदरकण्ड का भक्ति भाव पाठ किया गया। जिसमें स्थानीय और ग्रामीणों ने बेटी का जोरदार स्वागत किया।
कड़े संघर्ष से पाई सफलता बेटी राजदीप कौर ढिल्लन
एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता मलकीत सिंह ढिल्लन एक ट्रक ड्राइवर हैं और माता श्रीमती सरजीत कौर गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद बेटी ने हार नहीं मानी और दिन-रात कड़ी मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और अपनी निरंतर पढ़ाई को दिया है।
सम्मान समारोह में गूंजी तालियां:
सफलता के बाद आयोजित सम्मान समारोह में और ग्रामीणों ने बेटी राजदीप कौर ढिल्लन को शॉल और फूलों का हार पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान बेटी राजदीप कौर ढिल्लन ने परिवार सहित पूज्य गुरुदेव श्री मोनी महाराज जी का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में जितेन्द्र संधु,ज्योति शिहारे,मुकेश जैन,कृपाल सिंह,के पी बुंदेला,वलदेव सिंह उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य