मड़ावरा ललितपुर : जनपद ललितपुर के तहसील मड़ावरा में स्थित आईटीआई कॉलेज में प्रचार प्रसार का कार्य करने वाले कर्मचारी का शव अयोध्या के रेलवे ट्रैक पर मिला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील मड़ावरा अंतर्गत थाना मदनपुर क्षेत्र के उल्दना खुर्द निवासी सुंदर यादव पुत्र रामकिशोर यादव विगत 16 जुलाई से अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने काफी खोजवीन की पर कोई पता नहीं चल पाया है। शनिवार को परिवारजनों को सूचना मिली की सुंदर का शव अयोध्या रेलवे ट्रैक पर मिला है। सूचना मिलते ही परिवारजन अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। अयोध्या पुलिस द्वारा सुंदर के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रविवार को सुंदर का शव गांव पहुंचा तो परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।









