अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन ” भारत ” की ललितपुर जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन सोनू नामदेव डुलावन बने जिलाध्यक्ष एवं राहुल नामदेव भौंरी बने जिला प्रभारी

ललितपुर : तालाबपुरा स्थित संत नामदेव मंदिर पर अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन “भारत” की ललितपुर जनपद की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया
जिसमें संगठन को जन-जन तक पहुंचाने, समाज को संगठित करने तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई,
राष्ट्रीय अध्यक्ष के. के. नामदेव की सहमति एवं अनुमोदन से सोनू नामदेव डुलावन को जनपद ललितपुर का जिलाध्यक्ष तथा राहुल नामदेव क्षेत्र पंचायत सदस्य सौंरई को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया,
गठन कार्यक्रम में डॉ पवन नामदेव छिल्ला को जिला महामंत्री एवं जिला उपाध्यक्ष आयुष नामदेव ललितपुर, शिवम नामदेव कुम्हेड़ी, डॉ राजेश नामदेव मथुरा डांग, और सचेंद्र नामदेव बांसी को बनाया गया रोहित नामदेव अंशू को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया,
जिला मीडिया प्रभारी रोहित नामदेव बांसी को बनाया गया,
जिला मंत्री के रूप में योगेश नामदेव बार, आशुतोष नामदेव साड़ूमल, भगवत नामदेव सैदपुर, रामकुमार नामदेव जरावली, राहुल नामदेव बिल्ला, संजय नामदेव मथुराडांग एवं दीपक नामदेव गौना कुसमाड़ नियुक्त किए गए
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के. के. नामदेव ने कहा कि अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन “भारत” का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संगठन से जोड़कर शिक्षा, सामाजिक एकता, सम्मान, स्वाभिमान और युवाओं के नेतृत्व को मजबूत करना है, संगठन समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी आवाज बनने का कार्य करेगा, उन्होंने कहा कि आज समाज को संगठित होकर सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक क्षेत्रों में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी, संगठन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पूरे समाज का मंच है और समाजहित के प्रत्येक कार्य में संगठन सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नामदेव समाज ललितपुर के जिलाध्यक्ष विमलेंद्र नामदेव गुड्डू ने कहा कि युवा समाज की रीढ़ और भविष्य होते हैं सभी को मिलजुलकर समाज को नई दिशा देना चाहिए उन्होंने विश्वास दिलाया कि हम आप लोगों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे
नामदेव समाज के जिला महामंत्री छोटेलाल नामदेव ने कहा कि हम सभी को संत नामदेव जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए, उन्होंने युवाओं से राजनीति की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए जोर दिया
नामदेव समाज के जिला उपाध्यक्ष मुन्नूलाल नामदेव ने कहा कि अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन “भारत” बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है सभी लोगों इन युवाओं का साथ देना चाहिए
इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोनू नामदेव डुलावन ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लेते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे तथा समाज के लोगों को एकजुट कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे, वहीं जिला प्रभारी राहुल नामदेव सौंरई ने संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने का विश्वास दिलाया

अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन “भारत” की जिला कार्यकारणी के गठन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष के के नामदेव, नामदेव समाज ललितपुर के जिलाध्यक्ष विमलेन्द्र नामदेव गुड्डू ,नामदेव समाज ललितपुर के जिला महामंत्री छोटेलाल नामदेव, नामदेव समाज ललितपुर के जिला उपाध्यक्ष मुन्नूलाल नामदेव, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बालकिशन नामदेव “बाबा”, सुखराम नामदेव, रवि नामदेव, अरविंद नामदेव, मनीष नामदेव, आशिक नामदेव सहित ललितपुर के दूर दराज क्षेत्रों से आए नामदेव समाज के लोग और संगठन के नवनियुक्त सभी पदाधिकारिगण मौजूद रहे
कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन के प्रदेश मंत्री लकी नामदेव ने किया
अंत में कार्यक्रम में आए हुए सभी समाज बंधुओं का अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन “भारत” के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के नामदेव ने आभार व्यक्त किया

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य