‘कैच द रेन’ अभियान को मिला गति, नगर पंचायत महरौनी ने प्राचीन कुओं के जीर्णोद्धार के साथ जल संरक्षण का दिया संदेश

महरौनी, ललितपुर।
शासन के निर्देशों के क्रम में नगर पंचायत महरौनी द्वारा ‘कैच द रेन’ अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जल संवाद, वर्षा जल संचयन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग तथा सरोवरों एवं जलाशयों के आसपास विशेष सफाई अभियान संचालित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में नगर पंचायत ने नगर के कई प्राचीन एवं क्षतिग्रस्त कुओं का जीर्णोद्धार, सफाई एवं सौंदर्यीकरण कराया है। इनमें रामलीला मैदान, किले के हनुमान मंदिर, शेख का कुआं, तालाब के पास, पण्डापुरा, पुराना सौजना रोड, कोतवाली तथा बालाजी मंदिर के समीप स्थित कुएं प्रमुख हैं। इस पहल का उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण और नागरिकों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराना है।
नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम दुष्यंत बड़ौनिया एवं अधिशासी अधिकारी साक्षी साहू ने नगरवासियों से वर्षा जल संचयन अपनाने, पानी की प्रत्येक बूंद का सदुपयोग करने तथा जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि “आज की छोटी पहल, कल की बड़ी सुरक्षा है। बारिश की हर बूंद बचाइए, भूजल स्तर बढ़ाइए—क्योंकि जल है तो कल है।”

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य