महरौनी (ललितपुर)।
ब्राह्मण समाजोत्थान सेवा संस्थान (पंजीकृत) के तत्वावधान में ब्राह्मण महामंडल एवं युवा ब्राह्मण महामंडल, विधानसभा क्षेत्र महरौनी ने सेवानिवृत्त शिक्षक स्वर्गीय पं. राजाराम गोस्वामी की कथित आत्महत्या प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर जिलाधिकारी ललितपुर के नाम उपजिलाधिकारी महरौनी रजनीश बाजपेई को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि ग्राम बुरोगांव (चिगलौआ) निवासी स्वर्गीय पं. राजाराम गोस्वामी की कथित आत्महत्या केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था और कानून की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़ा करती है। संगठन ने स्पष्ट किया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सामाजिक न्याय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कानून है, लेकिन यदि किसी मामले में दुर्भावनापूर्ण या झूठे मुकदमे की पुष्टि होती है तो दोषियों के विरुद्ध भी कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने प्रकरण की समयबद्ध एवं उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को न्याय एवं शासकीय सहायता, कानून के दुरुपयोग पर प्रभावी रोक तथा न्याय प्रक्रिया को अधिक संवेदनशील एवं त्वरित बनाने की मांग की है।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो जनभावनाओं के अनुरूप लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
ज्ञापन पर संगठन संरक्षक पं लालराम बाजपेई, अध्यक्ष पं राम विलास कटारे, श्रीप्रकाश दीक्षित, जगदीश तिवारी पंडा, ब्रजेश रिछारिया, आशाराम तिवारी, अरविंद्र कोशिक, प्रधान प्रतिनिधि महेश तिवारी, श्रीराम विदुआ, प्रशांत शर्मा, पार्षद अनिल शर्मा, रामगोपाल रिछारिया, रमेश लिटोरिया,चतुर्भुज दुबे, पत्रकार देवेंद्र तिवारी, शैलेन्द्र नायक, संजय भौंडेले, युवा अध्यक्ष अजय पाण्डेय, पत्रकार आनंद पंडा, अवधेश नायक, पत्रकार निशु दुबे, ऋषि तिवारी, हेमंत दुबे,कृष्णकांत चौबे, हरिशंकर दुबे, हरिशंकर सरवैया, लक्ष्मीनारायण पटेरिया, विवेक रिछारिया सहित अनेक विप्रो के हस्ताक्षर अंकित रहे!










