*आचार्य विद्यासागर जी का 59वां दीक्षा दिवस आज मनाया जाएगा, टीकमगढ़ में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन*

टीकमगढ़। धर्मनगरी टीकमगढ़ स्थित श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन पंचायती धाम माझ मंदिर में आज शनिवार, 18 जुलाई 2026 को राष्ट्रसंत आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 59वां दीक्षा दिवस अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने जानकारी देते हुए बताया कि परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज की परम प्रभावक आज्ञानुवर्ती शिष्या आर्यिका रत्न 105 अपूर्वमति माताजी एवं आर्यिका रत्न 105 अनुत्तरमति माताजी का मंगल प्रवेश 17 जुलाई 2026, शुक्रवार को टीकमगढ़ में संपन्न हुआ। उनके पावन सान्निध्य में आज आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के 59वें दीक्षा दिवस तथा आर्यिका रत्न 105 अपूर्वमति माताजी के 35वें दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:00 बजे मंगलाष्टक से होगी। इसके पश्चात 7:30 बजे अभिषेक एवं शांतिधारा, प्रातः 8:00 बजे संगीतमय विशेष पूजन, 9:00 बजे मंगल प्रवचन आयोजित होगा। वहीं सायं 7:00 बजे श्री 1008 भक्तामर पाठ एवं संगीतमय महाआरती का आयोजन किया जाएगा

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य