*कारखाने की विभिन्न समस्याओं को लेकर एन.सी.आर.एम.यू ने प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता एनसीआर को 07 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा!*

झाँसीः आज दिनांक 16.07.2026 को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन ई.एम एस -1 कारखाना शाखा द्वारा *शाखा मंत्री काॅ.राजा भइया जी के नेतृत्व में कारखाना झाँसी में पी.सी.एम. ई.महोदय श्री अरुण कुमार द्विवेदी जी के आगमन पर पुष्प गुच्छ भेंट कर पी सी एम ई महोदय का स्वागत किया गया। साथ ही कारखाना झांसी के विभिन्न मुद्दों को लेकर एक 07 सूत्रीय ज्ञापन नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मुख्यालय प्रयागराज से झाँसी में पधारे पीसीएमई महोदय को सौंपा !पीसीएमई महोदय ने कारखाने झांसी की विभिन्न समस्याओं को लेकर सकारात्मक रुख अख्तियार किया और यूनियन को समस्याओं का निस्तारण करने का भरोसा दिलवाया। इस ज्ञापन में प्रमुख रूप से कुछ मद यूनियन प्रतिनिधि मंडल द्वारा उठाए गए।
1 झाँसी कारखाने के सीएमटी लैब व यार्ड शॉप के सभी कर्मचारियों का आउट टर्न में अहम योगदान रहता है अतः इन्हें भी अन्य कर्मचारियों की भांति प्रोत्साहन बोनस देने की यूनियन मांग करती है
2 वर्तमान में झाँसी कारखाने में लगभग 1000 पद रिक्त हैं जिससे वर्तमान कर्मचारियों पर कार्य का अतिरिक्त भार रहता है अतः रिक्त पदों को शीघ्र बढ़ाने की यूनियन मांग करती हैं।
3 एनसीआर जोन में विगत वर्ष 2019 की जीडीसीई 2023 की जीडीसीई परीक्षा अभी हाल ही में उपयुक्त दोनों परीक्षा अनियमिताओं के कारण रद्द कर दी गई हैं उपयुक्त जीडीसीई की दोनों वर्ष 2019 तक 2023 की परीक्षा में सम्मिलित हुए सभी कर्मचारियों को नई जीडीसीई विज्ञप्ति में उम्र में छूट दी जाए जिससे सभी कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर शाखा सचिव कॉ. राजा भइया, शाखा अध्यक्ष कॉ.रामकुमार परिहार शाखा कोषाध्यक्ष कॉ.सुनील कुमार, शाखा उपाध्यक्ष कॉ.राम निवास , कॉ.युसूफ खान, कॉ.सुनील शर्मा, यूथ विंग सचिव कॉ.बृजभूषण शाक्य, इंस्टिट्यूट डेलीगेट कॉ.संतोष कुमार वर्मा, कॉ.मनोज साहू, कॉ.सुदामा प्रसाद राय आदि यूनियन प्रतिनिधी मौजूद रहे!

भवदीय

कॉ.राजा भइया
शाखा सचिव
(ई. एम. एस.-1)
कारखाना शाखा झाँसी


आप सभी को श्री जगन्नाथ रथयात्रा की बहुत बहुत शुभकामनाएं

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य