गलत दिशा से आई बाइक से आमने-सामने भिड़ंत, 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर; जिला अस्पताल रेफर

महरौनी, ललितपुर।
महरौनी-ललितपुर मार्ग पर बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक ललितपुर से जगारा की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी बाइक महरौनी से ललितपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान एक बाइक के कथित रूप से गलत दिशा में आने से सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में बालकृष्ण (65 वर्ष), निवासी नागदा बम्हौरी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि वह अपने घर लौट रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर महेंद्र यादव (20 वर्ष), निवासी जगारा सहित दो युवक सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पल्सर बाइक सवार युवक गलत दिशा में आ गए, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। चिकित्सकों ने बालकृष्ण की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य