नमस्ते दिवस पर स्वच्छता मित्रों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण और पीपीई किट वितरित

महरौनी, ललितपुर।
नगर पंचायत महरौनी द्वारा नमस्ते दिवस के अवसर पर स्वच्छता मित्रों के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी से आई चिकित्सकों की टीम ने सभी सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
अधिशासी अधिकारी साक्षी साहू ने स्वच्छता मित्रों को पीपीई किट वितरित की, जिसमें सुरक्षा हेलमेट, रिफ्लेक्टिव सेफ्टी जैकेट, दस्ताने, सेफ्टी शूज़, फेस मास्क सहित अन्य सुरक्षा सामग्री शामिल रही। साथ ही सभी स्वच्छता मित्रों को नमस्ते दिवस का प्रमाण-पत्र देकर उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
अधिशासी अधिकारी ने कहा कि स्वच्छता मित्र समाज के वास्तविक कर्मवीर हैं और उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सम्मान नगर पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से सुरक्षा उपकरणों का नियमित उपयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राज अहमद, अरहन्त जैन, शादिक खान, वेद प्रकाश, कययूम अली, भागीरथ, अभिषेक प्रजापति, अजेन्द्र सहित नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य