पुलिस पर मारपीट का आरोप निकला निराधार, सीसीटीवी में महिला के बाइक से गिरने की पुष्टि

(ललितपुर)। ललितपुर जिले के जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बांसी स्थित पुलिस चौकी पर एक महिला द्वारा पुलिस पर मारपीट के लगाए गए आरोप जांच में निराधार पाए गए हैं। पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए स्पष्ट किया कि महिला पुलिस कार्रवाई से नहीं, बल्कि मोटरसाइकिल से गिरने के कारण घायल हुई थी।

पुलिस के अनुसार, उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज में महिला के बाइक से गिरने की घटना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने महिला द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोपों को खारिज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के बाद ही यह निष्कर्ष सामने आया है कि घटना में पुलिसकर्मियों द्वारा किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य