ललितपुर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के निर्देशन में आज जनपद ललितपुर की आबकारी विभाग की टीम द्वारा जिला आबकारी अधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में ग्राम – बिरधा अंतर्गत NH-44 स्थित ढाबों की चैकिंग की गई जिनमें चंचल ढाबा,डीलक्स ढाबा,अमन ढाबा,भारत ढाबा तथा ग्राम मसौरा – स्थित पटेल ढाबा शामिल हैं। चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्त अभय साहू निवासी ग्राम – बिरधा तथा थान सिंह पटेल निवासी ग्राम -मसौरा खुर्द को गिरफ्तार करते हुए मौके से कुल 8 लीटर अवैध शराब को बरामद करते हुए उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। उपर्युक्त संयुक्त टीम में आबकारी निरीक्षक सदर,ललितपुर (अन्विता तिवारी) मय आबकारी हमराह उपस्थित रहीं।









