ललितपुर। जैन समाज ने आज ललितपुर में चातुर्मास के लिए संतशिरोमणि आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के प्रभावक शिष्य मुनि विशदसागर एवं मुनि शिवसागर महाराज को मप्र सागर जिला अन्तर्गत सानौधा में पहुंचकर श्रीफल अर्पित कर आर्शीवाद ग्रहण किया।

मुनि श्री ससंघ को आज जैन पंचायत का एक प्रतिनिधिमण्डल पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अटामंदिर प्रबंधक मनोजजैन बबीना प्रबंध समति सदस्य अशोक जैन उमरिया के साथ ललितपुर से रवाना हुआ जिसमें शिखरचंद चंद मडवारी, मनोज पटवारी, शीलचंद जैन, नरेश जेन अछरोनी, हेमलता जैन, मालतीजैन, पिकीजैन आदि के साथ जैन मंदिर सानौधा पहुंचा जहां विराजमान मुनि श्री विशद सागर महाराज ससंघ को श्रीफल अर्पित किया। इसके पूर्व भी जैन पंचायत के अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया, श्रेष्ठी शीलचंद अनौरा, महामंत्री आकाश जैन, सनत जैन खजुरिया, संजय जैन ककडारी,पारस जैन मनया सहित अनेकों श्रेष्ठीजनों ने सानौधा पहुंचकर मुनि श्री से निवेदन किया। मिली जानकारी के मुताविक पटटाचार्य आचार्य श्री समयसागर महाराज की आज्ञा भी मुनि संघ को ललितपुर चातुर्मास के लिए हो चुकी है और शीघ्र ही मुनिसंघ का ललितपुर के लिए विहार होगा। मुनि संघ के ललितपुर में चातुर्मास को लेकर जैन समाज में उत्साह है और अगुवानी की तैयारियों में पंचायत के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाए जुट गई हैं।








