राज्यमंत्री मन्नू कोरी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का दिया संदेश राज्यमंत्री ने महरौनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम में लिया भाग

नगर पंचायत ने चलाया वृहद वृक्षारोपण का अभियान

महरौनी,ललितपुर।
“एक पेड़ मां के नाम”, वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अंतर्गत पूरे उत्तर प्रदेश में लगभग 35 करोड़ पौधे लगाये जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद ललितपुर में भी 94 लाख पौधे रोपित किये जाने के लक्ष्य को लेकर नगर पंचायत महरौनी ने वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को गति दी। नगर पंचायत के तत्वावधान में रविवार को राजेन्द्र शुक्ल पूर्व माध्यमिक विद्यालय ,महरौनी में क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी की प्रमुख मौजूदगी में पौधारोपण किया गया और सभी से इस पौधारोपण अभियान को सफल बनाने की अपील की गयी।
विद्यालय परिसर में पहले से तैयार किये गये गड्ढों में राज्यमंत्री मन्नू कोरी ने
नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बडोनियां और अधिशाषी अधिकारी साक्षी साहू सहित पार्षदगणों के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर फलदार व छायादार वृक्षों की विभिन्न प्रजातियों जैसे आम, नीम, आंवला, अमरूद, कटहल,जामुन,शीसम,सागौन, सहजन के पौधे लगाये गये।
राज्यमंत्री मन्नू कोरी ने कहा के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में वृक्षारोपण महायज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाने में आज बड़े स्तर पर हर जगह पौधारोपण किया जा रहा है। पेड पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। इनके बिना मानव जीवन संभव नहीं है। इसलिए पौधारोपण करना बहुत जरूरी है। सभी लोग अपने आस पडौस , खेत , खलिहान और बगीचों में अधिक से अधिक पेड़ लगायें। पौधे लगाने के बाद इनकी समुचित सुरक्षा और देखभाल बेहद जरूरी है। जिम्मेदार संस्थाओं में पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये कारगर उपाय करें, ताकि पौधों को जीवन मिले और वह आगे चलकर वृक्षों का रूप ले सकें और पर्यावरण संतुलन में भागीदारी दें।
इस अवसर पर ईओ साक्षी साहू ने कहा कि शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में निकाय द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर के विभिन्न स्थलों कान्हा गौशाला, बेट बेस्ट प्लांट, एम०आर०एफ० सेंटर,मुक्ति धाम आदि स्थलों पर पौधारोपण किया है। आमजन को निशुल्क पौधे भी वितरित किये गये हैं।
वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बडौनियां ने कहा कि सभी लोग कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम पर अवश्य लगायें।एक पौधा केवल पर्यावरण को ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करता है।
पौधारोपण कार्यक्रम में पार्षद जाकिर अली,मुकेश श्रीवास्तव , पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा , सौरभ सेन, नामित पार्षद राघवेंद्र टीटू पटैरिया,हरिशंकर सोनी, विवेक राय शिक्षक, सूर्यकान्त त्रिपाठी, शैलेन्द्र नायक सहित नगर पंचायत कर्मचारी शादिक खान,अभिषेक प्रजापति, वेद प्रकाश, राहुल, भागीरथ, अजेंद्र, एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य