सेवा, श्रद्धा और जनकल्याण के साथ मनाया गया मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ का जन्मोत्सव

महरौनी, ललितपुर।
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के जन्मोत्सव पर वैश्य समाज महरौनी एवं भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में धार्मिक एवं सेवा कार्यों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सिंचाई कॉलोनी स्थित भगवान शिव मंदिर में रुद्राभिषेक, पूजन-अर्चन के साथ हुआ, जहां मंत्री श्री नंदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी पहुंचकर भर्ती मरीजों एवं तीमारदारों को फल एवं बिस्कुट वितरित किए तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना की।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बडौनिया, वैश्य समाज अध्यक्ष राजीव सिंघई ‘मोनू’, रीतेश सर्राफ, युवा ब्राह्मण महामंडल अध्यक्ष अजय पांडेय, ब्राह्मण महामंडल कोषाध्यक्ष बृजेश रिछारिया, भाजपा मंडल महामंत्री पीयूष शुक्ला गोलू, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक तिवारी मोना, पत्रकार शैलेन्द्र नायक, बबलू रत्नाकर, जितेन्द्र तिवारी, देवेंद्र बालाजी, सुरेश पुरोहित, पुरुषोत्तम चौबे सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज एवं भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य