मड़ावरा- हर घर जल जीवन मिशन के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जामनी बांध के समीप स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मड़ावरा ब्लॉक प्रमुख श्री चंद्रदीप रावत रहे। उन्होंने जल जीवन मिशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया तथा सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जल जीवन मिशन के अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी मिशन की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है। वृक्षारोपण से क्षेत्र का पर्यावरण संतुलित रहेगा, हरियाली बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिलेगा।
कार्यक्रम में जल जीवन मिशन के अधिकारी, परियोजना से जुड़े कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।









