आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार की साख को स्मार्ट मीटर के कारण बट्टा लग सकता है :- बु. वि. सेना

स्मार्ट मीटर को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए अन्यथा बु. वि. सेना करेगी उग्र आंदोलन
ललितपुर । आज स्थानीय कम्पनी बाग में बु. वि. सेना द्वारा बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई।। बैठक में विद्युत विभाग द्वारा जुलाई माह में उपभोक्ताओं के अचानक लोड बढ़ाकर बिलों में वृद्धि करके जेबों पर डाका डाले जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। इस मौके पर विद्युत विभाग के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई।
बु. वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर प्रदेश सरकार की साख को बट्टा लगा रहे हैं। इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में पड़ सकता है। उक्त स्मार्ट प्रीपेड मीटर कई गुना तेजी से भागते है जिस कारण जनता की जेबों पर भारी बोझ पड़ रहा है ।
बु. वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि अभी हाल ही में जुलाई माह के बिल में उपभोक्ताओं को बगैर सूचित किए उनका लोड बढ़ाकर बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि कर दी गई है । जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर ऐसी व्यवस्था होती है कि कभी भी कहीं भी मनमानी करके जब चाहे जैसा चाहे लोड बढ़ाकर जनता पर भार लाद दिया जाता है।
बु.वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि उक्त स्मार्ट मीटरों को तत्काल प्रभाव से हटाकर जनता को राहत दी जाये। अन्यथा की स्थिति में बु. वि. सेना उग्र आंदोलन छेड़ने को बाध्य हो जायेगी।
बैठक में कदीर खान , राजकुमार कुशवाहा , काशीराम विश्वकर्मा , मिलन चौहान , प्रकाश रैकवार , भागीरथ कुशवाहा , संजू राजा , प्रेम शंकर गुप्ता , ग्यासी , अखिलेश राजपूत ,गफूर खान , भइयन कुशवाहा ,रामप्रकाश झा , प्रदीप साहू , अमित जैन , नंदराम कुशवाहा आदि मौजूद रहे ।
जय जय बुन्देलखण्ड
हरीश कपूर टीटू
केन्द्रीय प्रमुख
बु. वि. सेना ललितपर








