महरौनी (ललितपुर)।
थाना महरौनी परिसर में शनिवार को संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कुल 28 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 20 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देशों के साथ भेजा गया।
समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व संबंधी मामलों की प्राप्त हुईं। इसके अलावा पुलिस एवं अन्य विभागों से संबंधित प्रार्थना पत्र भी अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए गए।
अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समाधान दिवस का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार पांडे, तहसीलदार महरौनी तनवीर हसन, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, महेशचन्द्र, अनीत सिंह, लेखपाल धर्मेंद्र राजपूत, अभिषेक शर्मा, रवि प्रताप सिंह, संतोषी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद









