ब्राह्मण महामंडल की आवश्यक बैठक 13 जुलाई को, संगठन की गतिविधियों व आय-व्यय पर होगी चर्चा

महरौनी, ललितपुर।
ब्राह्मण समाजोत्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में ब्राह्मण महामंडल, विधानसभा क्षेत्र महरौनी की एक आवश्यक बैठक 13 जुलाई (सोमवार) को दोपहर 2 बजे नगर के टीकमगढ़ रोड स्थित बाजपेयी मैरिज गार्डन में आयोजित की जाएगी।
बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही संस्थान का वार्षिक आय-व्यय विवरण भी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श होगा।
संगठन अध्यक्ष रामविलास कटारे ने विधानसभा क्षेत्र के समस्त क्षेत्रीय एवं नगरीय विप्रजनों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर संगठन को सशक्त बनाने में सहभागिता निभाने की अपील की है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य