बानपुर में टप्पेबाजी का खुलासा: सुनार को झांसा देकर अंगूठी उड़ाने वाला गिरफ्तार,36,700 रुपये बरामद

थाना बानपुर पुलिस ने टप्पेबाजी की एक चर्चित घटना का खुलासा करते हुए अलीगढ़ निवासी एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 36,700 रुपये नगद बरामद किए हैं। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपने साथियों के साथ मिलकर संगठित गिरोह बनाकर टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।सुनार की दुकान पर रची थी साजिश
पुलिस के अनुसार थाना बानपुर में मुकदमा संख्या 116/2026 धारा 318(4)/317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध टप्पेबाजी का मामला दर्ज किया गया था। घटना 08 मई 2026 की है, जब कस्बा बानपुर स्थित एक सुनार की दुकान पर कुछ व्यक्ति पहुंचे। उनमें से एक ने दुकानदार के हाथ में पहनी हुई सोने की अंगूठी को उसी तरह की दूसरी अंगूठी बनवाने के बहाने उतरवा लिया।
आरोपी ने अंगूठी को अपनी उंगली में पहन लिया और दुकानदार को बातचीत में उलझाकर मौका पाकर वहां से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित सुनार ने थाना बानपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस से पुलिस पहुंची आरोपी तक। जांच के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त आफताब खान उर्फ पिद्दू उर्फ पप्पू को पुतली घाट महरौनी रोड, बानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आफताब खान उर्फ पिद्दू उर्फ पप्पू (27 वर्ष), पुत्र आबिद खान, निवासी हमदर्द नगर बी, जमालपुर कोल, थाना सिविल लाइन, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है।पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासापुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ एक संगठित गिरोह का सदस्य है और विभिन्न शहरों एवं कस्बों में घूम-घूमकर टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देता है। उसने स्वीकार किया कि बानपुर में सुनार की दुकान से ली गई सोने की अंगूठी को उसने बेच दिया था। उस बिक्री से प्राप्त रकम में से कुछ खर्च हो गई थी, जबकि शेष 36,700 रुपये उसके पास से बरामद कर लिए गए।इस कार्रवाई में थाना बानपुर के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार तिवारी एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को आगे भी सख्ती से जारी रखने की बात कही है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य