रोजगार मेले से युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान

ललितपुर। पहलवान गुरुदीन प्रशिक्षण महाविद्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के शुभावसर पर रोजगार मेला एवं कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसरों की जानकारी देना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माय भारत के प्रतिनिधि सचिन तिवारी, रोहित मिश्रा,पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. सौरभ यादव एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश कुमार झा ने मा सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर किया। सचिन तिवारी ने विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसर, कौशल विकास एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के अलावा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. सौरभ यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में करियर काउंसलिंग विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। सही मार्गदर्शन से युवा अपनी प्रतिभा के अनुरूप बेहतर करियर का चयन कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, व्यक्तित्व विकास तथा रोजगारोन्मुखी कौशल के महत्व से अवगत कराया। असि.प्रो. भजनलाल साहू ने युवाओं को निरंतर सीखने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा रोजगार के नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने कैरियर संबंधी विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया। अंत में प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 महेश कुमार झा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित युवाओं के लिए उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने की सलाह दी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, शिक्षक और छात्र-छात्राऐं उपस्थित हुई।कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर साहिबा ने किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य