*वीरभूमि झाँसी में ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी परिषद की बड़ी जीत*

आज दिनांक 08/07/2026 को उ0प्र0 पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी परिषद, जनपद शाखा-झाँसी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष बिहारी लाल बरल के नेतृत्व में परम आदरणीय श्रीमान जिला पंचायत राज अधिकारी झाँसी से शिष्टाचार भेंट की।

DPRO को 2 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण करने पर संगठन की ओर से ‘अभिनंदन-सह-बधाई पत्र’ एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।_

_इस अवसर पर संगठन द्वारा 7 सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा गया, जिसकी प्रमुख मांगें निम्नवत हैं:_
_1. 10वें वर्ष एवं 16वें वर्ष की ACP से वंचित कर्मचारियों को लाभ दिया जाए तथा 390 कर्मचारियों का ACP एरियर का भुगतान किया जाए।_
_2. मृतक आश्रितों को शीघ्र नौकरी एवं जी0पी0एफ0/अन्य देयों का भुगतान किया जाए ताकि परिवार पर आर्थिक संकट न आए।_
_3. सभी सफाई कर्मचारियों के विभागीय पहचान पत्र बनाए जाएं।_
_4. वेतन प्रमाण पत्र एवं फॉर्म-16 मानव सम्पदा पोर्टल से विकास खण्ड स्तर पर निर्गत करने का आदेश दिया जाए।_
_5. सफाई कर्मचारियों को समस्त सुरक्षा उपकरण व सामग्री – फावड़ा, तसला, झाडू, खुरपा, साबुन, तौलिया, ब्लीचिंग पाउडर, ट्रॉली, मास्क, दस्ताने आदि उपलब्ध कराई जाए।_
_6. कर्मचारी प्रतिनिधियों की प्रत्येक त्रैमास बैठक आयोजित कर समस्याओं का निस्तारण किया जाए। 7. अन्य सेवा सम्बन्धी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।_

DPRO ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना एवं अतिशीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया।_

शिष्टाचार भेंट में सर्वश्री सोनू पारोचे जिला महामंत्री, अजय बग्गन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, कृष्णकान्त नायक पूर्व कोषाध्यक्ष, चन्द्रशेखर, जितेन्द्र कागरे पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अन्य कर्मचारी साथी सम्मिलित रहे।_
परिषद DPRO का हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त करती है।_
बिहारी लाल बरल_
जिलाध्यक्ष – वीरभूमि झाँसी_
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी परिषद जनपद -झांसी

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य