पौधारोपण हमारी पूरी जिंदगी का आधार – आशुतोष

तेर ईफाटक – वीणा वादिनी बालिका इण्टर कॉलेज तेरईफाटक ललितपुर में ‌पौधारोपण का कार्यक्रम ‌सम्पन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आशुतोष दुबे इंस्ट्रक्टर आई टी आई तालबेहट व कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मनोज कुमार तिवारी प्रधानाचार्य ने की।
पौधारोपण करने के पश्चात विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री आशुतोष दुबे ने कहा कि पेड़ सिर्फ आक्सीजन नहीं देते,वो हमारी पूरी जिंदगी का आधार है। पेड़ पर्यावरण के लिए आक्सीजन देते हैं, प्रदूषण कम करते हैं, तापमान नियंत्रित रहता है।आज अगर हम 1 पेड़ लगाते है तो 20 साल बाद वो 100 लोगों को छाया और आक्सीजन देगा। जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं का सबसे सस्ता और असरदार हल पौधारोपण ही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वीणा वादिनी बालिका इण्टर कॉलेज तेरईफाटक के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि “वृक्षों रक्षति रक्षित :”- पेड़ की रक्षा करो, पेड़ तुम्हारी रक्षा करेगा। वन महोत्सव का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं जन जागरुकता करना है।
इस अवसर पर रमा तिवारी उप प्रधानाचार्या, महेंद्र सिंह परिहार, ओमप्रकाश राजपूत,रामजीवन , श्रेया तिवारी, सुभद्रा परिहार, रिषभ कौशिक,राजाजी, सृष्टि तिवारी,खलक सिंह सहित सभी छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य