भारतीय नौसेना में SSR पद पर चयनित हुए रूपेश कुमार प्रजापति, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

महरौनी,ललितपुर।
क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि श्री तुलसीराम प्रजापति (UPHG) एवं श्री रोशनलाल प्रजापति (पंचायत राज विभाग) के पुत्र रूपेश कुमार प्रजापति का भारतीय नौसेना में SSR पद पर चयन हुआ है।
रूपेश कुमार की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर ग्राम में हर्ष का माहौल रहा। चयन की खुशी में उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री दुष्यंत कुमार बड़ोनिया ( नगर पंचायत अध्यक्ष, महरौनी), श्री जितेंद्र प्रजापति (CRPF), श्री इंद्रजीत सिंह (NCUI), श्री अभिषेक प्रजापति, श्री सौरभ कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों ने रूपेश कुमार को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि रूपेश कुमार भारतीय नौसेना में उत्कृष्ट सेवाएँ देकर अपने परिवार, क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य