टीकमगढ़ शहर में दो स्थानों पर होंगे जैन साधु-साध्वियों के चातुर्मास

टीकमगढ़। धर्मनगरी टीकमगढ़ में वर्ष 2026 का चातुर्मास अत्यंत भव्य एवं मंगलमय स्वरूप में दो स्थानों पर संपन्न होगा। यह समस्त जैन समाज के लिए गौरव, सौभाग्य और धार्मिक उल्लास का विषय है।

धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइन रोड स्थित नंदीश्वर कॉलोनी दिगंबर जैन मंदिर में परम पूज्य आर्यिका 105 ओमश्री माताजी ससंघ का चातुर्मास होगा। जिसके लिए पूरी नंदीश्वर कॉलोनी जैन समाज ने माता जी को श्रीफल भेंट किया एवं माताजी ने स्वीकृति भी दे दी है विशेष बात यह है कि पूज्य माताजी की जन्मस्थली भी टीकमगढ़ ही है। वहीं 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बाजार मंदिर में परम पूज्य गणिनी आर्यिका 105 विशा श्री माताजी ससंघ का चातुर्मास संपन्न होगा।
जनता जी ने कहा कि एक ही नगर में दो स्थानों पर चातुर्मास का आयोजन होना पूरे जैन समाज एवं टीकमगढ़ नगर के लिए अत्यंत गौरव और इस पुण्यभूमि के सौभाग्य का प्रतीक है। इससे नगर में धार्मिक गतिविधियों, प्रवचनों, स्वाध्याय, तप एवं आध्यात्मिक आयोजनों का व्यापक वातावरण निर्मित होगा।
चातुर्मास का महत्व
जैन परंपरा के अनुसार वर्षा ऋतु के चार महीनों (आषाढ़ से कार्तिक) में जैन साधु-साध्वियां एक ही स्थान पर निवास करते हैं। इसका प्रमुख उद्देश्य अहिंसा का पालन है। वर्षा ऋतु में असंख्य सूक्ष्म जीव-जंतु उत्पन्न होते हैं। ऐसे समय में निरंतर पैदल विहार करने से अनजाने में जीव हिंसा की संभावना रहती है। इसलिए मुनिराज एक स्थान पर स्थिर रहकर साधना करते हैं।
चातुर्मास के प्रमुख उद्देश्य- जीव दया एवं अहिंसा का पालन।- ध्यान, स्वाध्याय, तप एवं आत्म-साधना के लिए अनुकूल वातावरण।- धर्म प्रचार एवं समाज कल्याण, जिससे श्रद्धालुओं को व्रत, उपवास, संयम एवं सदाचार की प्रेरणा मिलती है- समाज में धार्मिक एवं आध्यात्मिक जागरण का प्रसार।

चातुर्मास के दौरान पर्युषण पर्व, दशलक्षण महापर्व, क्षमावाणी सहित अनेक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मलाभ प्राप्त करेंगे। दोनों स्थानों पर प्रवचन, विधान, स्वाध्याय, सामूहिक आराधना एवं विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य