पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में झांसी तक पैदल मार्च करेंगे पत्रकार

तालबेहट। पत्रकारों पर बिना जांच के मुकदमे दर्ज किए जाने के विरोध में यूपी जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन के जिला संरक्षक सुनील त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा सोनू तथा अन्य पदाधिकारियों ने बैठक कर निर्णय लिया कि पत्रकार झांसी तक पैदल मार्च कर मंडलायुक्त और डीआईजी को ज्ञापन सौंपेंगे।
संगठन का कहना है कि खबरों के प्रकाशन के बाद पत्रकारों पर रंगदारी, दलित उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग समेत गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की जाएगी कि पत्रकारों के खिलाफ किसी भी शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने से पहले निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही जिन मामलों में पत्रकारों द्वारा खबरें प्रकाशित की गई हैं, उनकी भी प्रशासन निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करे।
पदाधिकारियों ने बताया कि जल्द ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। इसके बाद झांसी में पैदल मार्च निकालकर मंडलायुक्त और डीआईजी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य