सिद्धनपुरा में चला विशेष साफ सफाई अभियान।

मोहल्ला सिद्धनपुरा के वार्ड नम्बर एक में वार्ड पार्षद सोन सिंह यादव (सोनू भईया) के दिशा निर्देश पर स्वास्थ नायक राहुल घावरी की उपस्थिति में नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया जिसमें विभिन्न सड़कों पर पड़े कूड़े कचरे की,खाली पड़े प्लाटों में पड़े कूड़े कचरे की व जगह जगह नाली में पड़े कूड़े कचरे की जोर तोर से साफ सफाई की गई व नालियों में से सिल्ट को बाहर निकाला गया और सड़क पर पड़े कूड़े कचरे को, नालियों में पड़े कूड़े कचरे को तशला में भरकर कचरा गाड़ी में डाला गया इस मौके सिद्धनपुरा वार्ड नम्बर एक के लोकप्रिय पार्षद सोन सिंह यादव (सोनू भईया) ने व स्वास्थ नायक राहुल घावरी ने मोहल्ले वासियों से अपील कि है कि घर से निकलने वाले कूड़े कचरे को न ही सड़क पर,न ही खाली पड़े प्लाटों में और न ही नालियों में फेके जब कि एक डस्टबिन के डिब्बा में रख ले और घर से निकलने वाले कूड़े कचरे को उस डस्टबिन के डिब्बा में डाल दे और जब नगर पालिका की कचरा गाड़ी आये तो उस डस्टबिन में भरे कूड़े कचरे को उस कचरा गाड़ी में डाल दे जिससे सड़क ,खाली पड़े प्लाट व नालियां साफ और स्वच्छ बनी रहे और संक्रामक बीमारियां फैलने से बचा जा सके इस साफ सफाई के सराहनीय कार्य के लिये मोहल्ले वासियों ने अपने सिद्धनपुरा वार्ड नम्बर एक के लोकप्रिय पार्षद सोन सिंह यादव (सोनू भईया) का, सिद्धनपुरा वार्ड नम्बर एक के स्वास्थ नायक राहुल घावरी का व नगर पालिका के समस्त कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया जिनके द्वारा वार्ड में विशेष साफ सफाई की गई ।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य