मड़ावरा ललितपुर : बागेश्वर धाम शिष्य मंडल केंद्रीय समिति द्वारा देश भर में ऑनलाइन हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया है। मड़ावरा में श्री पठकान जी मंदिर पर बागेश्वर धाम शिष्य मंडल द्वारा हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया है। केंद्रीय समिति द्वारा आयोजित ऑनलाइन हनुमान चालीसा पाठ आयोजन में देशभर में बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के प्रभारियों एवं सदस्यों ने ऑनलाइन हनुमान चालीसा पाठ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। कार्यक्रम में बागेश्वर धाम पीठ के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ने भी ऑनलाइन हनुमान चालीसा पाठ में प्रतिभाग किया है । ऑनलाइन हनुमान चालीसा पाठ में जुड़े सभी शिष्यों को बागेश्वर धाम सरकार ने सभी की मंगल कामनाएं करते हुए आशीर्वाद दिया एवं धर्म कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहने का आशीर्वाद दिया है।










