सपा जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सूबे में सरकार बनाने का दिलाया संकल्प
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन मंगलवार को सपा जिला कार्यालय में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने की।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने 53 किलोग्राम के लड्डू केक का कटिंग कर अपने नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जन्मदिन समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की जिला कार्यालय स्थित प्रतिमा का भी अनावरण किया गया।
समारोह के दौरान लोगों को फल वितरित किए गए तथा छायादार एवं फलदार पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने तथा प्रदेश में पुनः समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के समर्थन में नारे लगाकर अपना उत्साह व्यक्त किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, जिला महासचिव शिशुपाल सिंह लोधी, प्रदेश सचिव गीता मिश्रा, ज्योति सिंह लोधी, अभिलाषा कुशवाहा, भजनलाल कुशवाहा, मोहम्मद अनवर, रोहित राठौर, अभि जैन खजुरिया, विजय सिंह यादव, रामविलास रजक, जितेंद्र सिंह यादव, शत्रुघ्न यादव, हरिसिंह यादव, निरभान सिंह, महेंद्र सिंह यादव दिया, मक्खन सिंह कुशवाहा, श्री राम नेता, नरेंद्र सिंह राजपूत, अरशद मंसूरी, गौरव विश्वकर्मा, राममूर्ति तिवारी, राजेश झा, पुष्पेंद्र यादव, अमन मंसूरी, तुलसीराम अहिरवार, दारा सिंह यादव, लाखन सिंह, सोन सिंह यादव, राजेंद्र यादव डुलावन, रवि खटीक, राजेश यादव जय गुरुदेव, राजेश यादव पठारी, देशराज सिंह यादव, हुकुम सिंह यादव, प्रमोद इमलिया, रामनरेश यादव, देवेंद्र यादव, भरत सिंह डोंगरा, राहुल रजक, महेंद्र झा, मोहम्मद इखलाक, परवेज पठान, राजकुमार नाहर, ओमप्रकाश अहिरवार, विक्की रजक, यादवेन्द्र यादव, विजय सिंह यादव, चंद्रपाल सिंह, शैलेंद्र यादव, रविंद्र कुशवाहा, यागवेंद्र यादव, नेपाल सिंह बरखेरा, सुरेंद्र सिंह, रमेश प्रसाद, बिट्टू ख़ान, ओमप्रकाश कुशवाहा, बृजभान कुशवाहा, वीर सिंह यादव, रूचि यादव, शुभि यादव, पारस यादव, रतन सिंह, कुंवर राज यादव, अंकित यादव, कांशीराम, सत्येंद्र सिंह लोधी, अनुज लोधी, नसीर खान, आयुष यादव, अनस अहमद, अभि जैन पंसारी, पंकज यादव, राजीव यादव, महीप अहिरवार, अरवाज खान, फैजान अली, शिवम् यादव, हरीश यादव, भगवान सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, अंकित यादव, सचिन बरार, विशाल यादव, भान सिंह यादव, बलराम अहिरवार, राजेंद्र सिंह बार, जगदीश परोंदा, ताहर सिंह, राघवेंद्र यादव, अरविंद कुमार, राजीव यादव दौलता, धूप सिंह, राहुल गंगासागर, अभिषेक यादव, अंशुल यादव, शिवम् राय, बहादुर सिंह, प्रियंक यादव, विजय पाल, जय सिंह, सौरभ यादव, सौरभ तिलहरी, देशराज सिंह यादव, सत्येंद्र यादव धमना, बल्लू यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, पुष्पेंद्र यादव, सूरज सिंह, सुजान यादव, राजेंद्र सिंह यादव, पुष्पेंद्र सिंह, राममिलन यादव, वीरेंद्र सिंह सेंगर, आलोक रावत, रेशू, अनंत तिवारी, लाखन सिंह, शिवम् साहू, खिलान सिंह, जय सिंह बरैना, रामप्रकाश कुशवाहा, तेज़ सिंह, पंचम सिंह, जाविद खान, बुंदेल सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।









