अर्हम धर्म शिविर का हुआ सफल समापन, प्रतिभागियों ने लिया आध्यात्मिक एवं स्वास्थ्य लाभ

टीकमगढ़। समस्त दिगंबर जैन समाज एवं बाजार जैन मंदिर कमेटी के तत्वावधान में 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर (बाजार मंदिर) के सामने स्थित संत बसंतिका भवन में आयोजित अर्हम धर्म शिविर का सफलतापूर्वक एवं मंगलमय वातावरण में समापन हुआ।
धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने जानकारी देते हुए बताया
पांच दिवसीय शिविर में प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल आयोजित अर्हम ध्यान योग, स्वास्थ्यवर्धक अभ्यास, व्यक्तित्व विकास तथा आध्यात्मिक चिंतन के सत्रों में समाज के सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर के माध्यम से प्रतिभागियों ने तन-मन को स्वस्थ, प्रसन्न एवं संतुलित रखने के साथ-साथ सकारात्मक जीवन-दृष्टि विकसित करने की प्रेरणा प्राप्त की।

इस अवसर पर शिविर संचालन में विशेष योगदान देने वाली बहन साक्षी जैन (बड़ागांव, दिल्ली), बहन सोनम जैन (सागर) एवं स्थानीय बहनों का समाज की ओर से सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया। उनके समर्पित मार्गदर्शन एवं सेवाभाव से शिविर अत्यंत सफल रहा।

समापन समारोह में बाजार जैन मंदिर कमेटी एवं समस्त दिगंबर जैन समाज ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजजनों, प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों एवं व्यवस्थापकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उपस्थित सभी लोगों ने भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक एवं स्वास्थ्यवर्धक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य