*भारतीय जनता पार्टी ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान साथ ही मनाया डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस*

ललितपुर -भारतीय जनता पार्टी ने आज जिला कार्यशाला में आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का स्वागत किया गया और कृतज्ञता ज्ञापित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की और संचालन जिला महामंत्री हरीराम लोधी एड ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कार्यक्रम की रुपरेखा रखते हुए कहा कि हमारी पार्टी हर बर्ष आपातकाल की काली याद के परिप्रेक्ष्य में कार्यक्रम करती है एवं लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करती है । उन्होंने कहा कि लखनऊ में इस बर्ष दुर्घटना हो जाने के कारण डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के वलिदान दिवस पर होने बाले कार्यक्रम उच्च नेतृत्व के निर्देश पर स्थगित कर दिए गए थे जिन्हें आज मनाते डा श्मामा प्रसाद मुखर्जी के वलिदान पर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है ।
इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि जब गांधीजी की हत्या के बाद निर्दोष राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों को जेल में डाल अमानवीय रुप से प्रताड़ित किया और संसद में किसी ने आवाज नहीं उठाई तब एक राजनीतिक दल की आवश्यकता महसूस की गई और भारतीय जनसंघ का जन्म हुआ। लोकतंत्र सेनानी संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि आज आपातकाल को इन्क्वावन साल हो गए हैं। हमारे प्रधानमंत्री जी इसी काले दिनों की याद करने के पच्चीस जून को काला दिवस मनाने की शुरुआत की । लोकतंत्र सेनानी जगदीश सिंह कुशवाहा एड ने कहा कि इमरजेंसी में सरकार ने सब समाचार पत्रों पर बैन लगा दिया था लेकिन हम लोग छुप कर कानपुर से छपने बाला संघ समर्थक जनता समाचार बांटा करते थे । सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह लोधी एड ने अपने पिता लोकतंत्र सेनानी स्व रघुवीर सिंह लोधी के संस्मरणों को लेकर तात्कालिक परिस्थितियों पर प्रकाश डाला।श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी ने कहा कि आज मैं अपने समस्त लोकतंत्र सेनानियों का बन्दन, अभिनन्दन,चरणबन्दन करता हूं। उन्होंने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद दिलाते हुए वताया कि कैसे भारतीय जनसंघ का जन्म हुआ।सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड ने कहा पच्चीस दिसम्बर उन्नीस सौ पचहत्तर को देश में आपातकाल लगाया गया था जो एक काला दिन था उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों को कार्यक्रम में पधारने के लिए उनका एवं समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
भारतीय जनता पार्टी ने
इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों ओमप्रकाश श्रीवास्तव, संतोष कुमार तिवारी, गजेन्द्र जैन सैदपुर,केशव प्रसाद शर्मा,देवी प्रसाद शर्मा, ओमशंकर श्रीवास्तव,कन्छेदी लाल मालवीय एड, जगदीश सिंह कुशवाहा, उदयचंद जैन, आशाराम, ब्रजलाल, हल्के राम, नाथूराम साहू, प्रेमनारायण आदि लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित कर उन्हें अंगवस्त्र श्रीफल भेंट किया गया । लोकतंत्र सेनानियों को भाजपा जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत,श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एवं पूर्व अध्यक्षों, महामंत्रियों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत,श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड,बरिष्ठ नेता अशोक गोस्वामी, बब्बू राजा बुन्देला,पूर्व जिला अध्यक्ष गण प्रदीप चौबे, हरीराम निरंजन, रमेश कुमार सिंह लोधी एड,,जगदीश सिंह लोधी एड, जिला महामंत्री गौरव गौतम, हरीराम सिंह लोधी एड,रजनी अहिरवार, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी घासी राम सहरिया, ,बरिष्ठ नेता मुन्ना लाल जैन सैदपुर, जिला कोषाध्यक्ष मनीष सड़ैया,, जिला उपाध्यक्ष रमेश कुशवाहा नझाई, रूचिका बुन्देला,अरविंद कौशिक,रजनी साहू, अवतार सिंह लोधी,व्लाक प्रमुख मोहित निरंजन, श्रीमती लक्ष्मी रावत,जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, जिला मंत्री ध्रुव सिंह सिसौदिया, देवेन्द्र तिवारी,दीपक पाराशर, सुनीता पंथ,पूजा रैकवार, मनविंदर कौर,किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अजय पटैरिया, निखिल रामकुमार तिवारी, दिनेश गोस्वामी एड, मोहनलाल रैकवार,,अशोक रावत , शशिशेखर पांडेय, विलास पटैरिया रुपेश साहू,मण्डल अध्यक्ष गण देशपत कुशवाहा
देवेन्द्र सिंह बरौदिया, अब्दुल नासिर मंसूरी, अमन द्विवेदी, जगभान सिंह लोधी एड,अजय जैन साईकिल, अशोक साहू दाऊ, विक्रांत रावत, संजय अहिरवार, आनन्द देवलिया,आदि उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य