शांति विधान, सुन्दरकाण्ड, गौ-पूजन, अन्नपूर्णा में जरूरतमंदों को किया भोजन वितरण

ललितपुर। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्व. सरला जैन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आज श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सरोकारों से परिपूर्ण विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया पूरे दिन आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, नगरवासियों एवं पालिका परिवार की सहभागिता रही तथा स्व. सरला जैन जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः सदर कोतवाली के सामने स्थित रैन बसेरा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा से हुआ श्री सुन्दर काण्ड पाठ एवं भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने भाग लिया। इसके पूर्व प्रातः काल नगर के श्री दिगंबर जैन शीतल नाथ मंदिर में परिवार जनों ने प्रभु पूजन एवं शांति विधान किया और बड़े श्रद्धा के साथ अरघ समर्पित किया
दोपहर 1:30 बजे दैलवारा स्थित कान्हा गौ वंश आश्रय स्थल में गौ-पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा, विवेक जैन (जिमी) एवं परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा गौ पूजन कर गौवंश को हरा चारा खिलाया गया तथा “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर स्व. सरला जैन की स्मृति को नमन किया गया।
शाम 04:30 बजे पनारी स्थित मदर टेरेसा होम में पहुंचकर असहायजनों की सेवा की गई तथा शाम 05:30 बजे जिला अस्पताल स्थित अन्नपूर्णा सेवा संघ में जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया गया।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान श्रम एवं सेवा योजन राज्य मंत्री मनोहरलाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र रावत, पूर्व विधायक पूरन सिंह बुन्देला, चन्द्रभूषण सिंह बुन्देला (गुड्डू राजा), महिला आयोग सदस्य श्रीमती अर्चना पटेल, बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड सदस्य प्रदीप चैबे, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश लोधी, हरीराम निरंजन, अजय पटैरिया, बब्बू राजा बुन्देला, पूर्व नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल, महामंत्री गौरव गौतम, अमर सिंह गौर, सपा नेता तिलक यादव महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी रावत, अनुपम जैन, रूचिका बुन्देला, रजनी साहू, सुनीता पंथ, रजनी अहिरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे गौरव चौधरी, अक्षय अलया धर्मेन्द्र पाठक, अनिल जैन अंचल, प्रदीप खैरा, डॉ. अक्षय टडैया, कैलाश नारायण डियोडिया, विलास पटैरिया, मनमोहन जड़िया, हरीश कपूर टीटू, अजय जैन साइकिल अज्जू बाबा, नीतेश संज्ञा, वीरेन्द्र अनौरा, डॉ. एस.पी. पाठक, डॉ. पवन सूद, पवन सिंह, गजेन्द्र सिंह, विकास श्रीवास्तव, अविनाश कुमार जैन, राजेन्द्र कुमार जैन, काशीनाथ नायक, संतोष तिवारी, अनुरा जैन शैलू, अजय बरया, रोहित जैन शिवाजी, भीष्म प्रताप सिंह, शालू बुखारिया, अजय सक्सैना, अवतार सिंह लोधी, आनंद जैन (साइकिल) पत्रकार मनोज जैन राजीव पटवारी सुशांत गोल्डी मज्जू सोनी, अमित प्रिया जैन शानू बाबा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे तथा सभी ने स्व. श्रीमती सरला जैन जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, पार्षद अफजुल रहमान, पार्षद जगदीश यादव, पार्षद अशोक पंथ, पार्षद मनमोहन चौबे, पार्षद गिरीश पाठक सोनू, पार्षद रामकिंकर पटैरिया, पार्षद आलोक जैन मयूर, पार्षद मुस्तफा खां, पार्षद जितेन्द्र राठौर, पार्षद प्रतिनिधि अरविंद राजा, पार्षद श्रीमती रजनी रजक, पार्षद प्रतिनिधि गिरधारी कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि जहीर उर्फ जज्जू, पार्षद प्रतिनिधि अमित कुशवाहा, पार्षद रमेश श्रीवास्तव उर्फ गांधी, पार्षद अब्दुल बारी, पार्षद प्रतिनिधि अमरदीप कुशवाहा, नामित पार्षद श्रीमती पार्वती खटीक, मनोहर यादव, प्रकाश कुशवाहा, कर अधीक्षक राजेश जैन, अवर अभियंता सुश्री खुशबू खान, अवर अभियंता श्रीमती निधि पाण्डेय, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेन्द्र स्वरूप तिवारी, प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह यादव, वरिष्ठ लिपिक दीनदयाल सोनी, वरिष्ठ लिपिक हबीब खान, वरिष्ठ लिपिक अभिषेक चौबे, सेवा निवृत्त वरिष्ठ लिपिक रमाकांत तिवारी, वरिष्ठ लिपिक चन्द्रविनोद मिश्रा, निर्माण लिपिक दीपेन्द्र कुमार, नजूल लिपिक सुधीर रावत, अमित पाराशर, विनोद कुमार, हेड सुपरवाइजर संजय कुमार, गैरिज प्रभारी अमित कुमार रिंकू सहित पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी जनों ने स्व. श्रीमती सरला जैन जी के जनसेवा, संवेदनशीलता एवं समाजहित के कार्यों को स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए.








