ललितपुर -माँ कर्मा बाई पार्क मे करीब पिछली पांच साल पूर्ब पालिका अध्यक्ष रजनी घनश्याम साहू के कार्यकाल मे इस पार्क का निर्माण कराया गया था लेकिन अभी पार्क अनदेखी के चलते बदहाली की कगार पर पहुंच गया है। इसमें लगे ओपन जिम के उपकरण भी टूट गए हैं। पार्क की यह स्थिति तब है, जब नगर पालिका के द्वारा इसकी देखभाल के लिए कर्मचारी नियुक्त है।

करीब पांच साल पहले माँ कर्मा बाई पार्क का निर्माण हुआ था। देखरेख के लिए कर्मचारी नियुक्त किये गए है, लेकिन केयर टेकर की लापरवाही के चलते कुछ समय बाद ही यह पार्क की दशा खराब होने लगी। फिलहाल स्थिति यह है कि इसमें लगा अधिकांश सामान व उपकरण टूट फुट गए है। नगर पालिका की ओर से भी इसको लेकर गंभीरता नहीं बरती गई।
लोग बोले
रामनगर के मोहल्ला निवासी सहदेव राठौर ने बताया कि माँ कर्मा बाई आजाद पार्क में ओपन जिम भी बना हुआ था। काफी संख्या में लोग उसमें जिम करने के लिए जाते थे, लेकिन अब कोई सुविधा नहीं है। करीब कुछ साल से सामान खराब है।
अमित कुमार ने बताया कि पार्क में ओपन जिम बना था, जिसके उपकरण अब नहीं हैं। पार्क की देखभाल के लिए कोई कर्मचारी होना चाहिए। खेल के मैदान में गड्ढ़े हैं। पीने के लिए पानी की सुविधा भी नहीं है। महिलाएं भी जिम करने आती हैं, लेकिन वह कर नहीं पाती हैं।
बिगत कुछ दिनों से सोशल मिडिया पर भी देखने को मिल रही है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रसासन का ध्यान पार्क में बने जिम में टूटी हुई मशीनों की ओर आकर्षित कराया है पहले बहुत सुविधाएं थीं, लेकिन अब मशीनें टूट गईं हैं। सुबह सुबह लोग कसरत करने जाते हैं लेकिन कसरत का सामान नहीं होने से सिर्फ टहलकर आ जाते हैं।
जोगेंद्र सैनी ने बताया कि ओपन जिम पार्क में कसरत करने की मशीनें लगाई गई थीं। उसमें बच्चे और बड़े सभी कसरत करते थे लेकिन काफी समय से सामान टुटा फूटा है। लोग कसरत करने आते हैं लेकिन सामान न होने से मायूस हैं।








