लक्ष्य कोचिंग सेंटर के 7 छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास, सम्मान समारोह में किया गया अभिनंदन

अग्निवीर में 6 एवं क्लर्क पद पर 1 छात्र के चयन पर हुआ भव्य सम्मान समारोह

महरौनी, ललितपुर।
नगर के रामलीला मैदान स्थित लक्ष्य कोचिंग सेंटर में अध्ययनरत छात्रों की उल्लेखनीय सफलता पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कोचिंग संस्थान के 6 छात्रों का अग्निवीर तथा 1 छात्र का क्लर्क पद पर चयन होने पर सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र नायक ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कस्बा प्रभारी एसआई अभिषेक सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भूतपूर्व सैनिक पुष्पेंद्र सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात चयनित छात्रों का माल्यार्पण कर, मैडल पहनाकर, स्मृति चिन्ह एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले छात्रों में मयंक सिंह, दानवेंद्र सिंह, लकी कुमार, हरेंद्र कुमार, अंकित एवं राजाजी का चयन अग्निवीर में तथा कल्याण का चयन क्लर्क पद पर हुआ है। छात्रों की इस उपलब्धि पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और उपस्थित छात्र-छात्राओं ने उनका उत्साहवर्धन किया।
अपने संबोधन में अतिथियों ने चयनित विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं संस्कारों की सराहना करते हुए अन्य छात्रों को भी लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा दी। साथ ही छात्र जीवन को सफल बनाने के लिए उपयोगी सुझाव भी साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन लक्ष्य कोचिंग सेंटर के प्रबंधक सुरेन्द्र तिवारी ने किया, जबकि अंत में शिक्षक ब्रजेश प्रजापति ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य